दिवंगत भाजपा नेता के घर पहुंचीं साध्वी निरंजन ज्योति
फतेहपुर, जून 27 -- अमौली। सड़क हादसे में दिवंगत हुए पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर अवस्थी के घर शनिवार को पहुंचकर पिछड़ा आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बिरनई निवासी गौरी शंकर अवस्थी पूर्व भाजपा जिला मंत्री साहब सिंह गौतम के साथ बडिगवा गांव में आयोजित तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय जहानाबाद-फतेहपुर मार्ग पर बिजौली मोड़ के पास एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान गौरी शंकर अवस्थी की मौत हो गई।
साध्वी निरंजन ज्योति का शोक संवेदना व्यक्त करना शनिवार को साध्वी निरंजन ज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.