दुमका, नवम्बर 15 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने शुक्रवार को जामा प्रखंड क्षेत्र हल्दीपट्टी एवं आसनथर गांव पहुंच कर दिवंगत परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। विधायक ने जामा प्रखंड क्षेत्र के हल्दीपट्टी गांव स्थित समाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार दर्वे के आवास पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया। जानकारी के अनुसार हल्दीपट्टी गांव के समाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार दर्वे के धर्मपत्नी पूर्व वार्ड सदस्य बेबी देवी का निधन इलाज के दौरान बीते 7 नवंबर को हो गयी थी। वे अपने पीछे पति, पुत्र, सास सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। मौके पर विधायक के जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, सचिव गौतम दर्वे, सत्तार खां, निर्मल किस्कू, सविता सोरेन, बुलेश यादव, शत्रुघ्न मंडल, धनेश्वर दर्वे, बुदीलाल मरांडी, बलराम मंडल आदि मौजूद थे। फोटो-14दुमका-229...