मुजफ्फर नगर, अगस्त 6 -- मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा में अलग-अलग रंग-रूप सामने आ रहे हैं। इस बीच बुधवार को दिल्ली के उत्तमनगर की ऐसी कांवड़ मुजफ्फरनगर में पहुंची, जिसमें एक भाई ने अपनी मृतक भाई की विशाल प्रतिमा भाले की प्रतिमा के साथ सजा रखी थी। कांवड़िया अरुण खटीक ने यह कांवड़ अपने दिवंगत भाई के हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की प्रार्थना के साथ उठाई है। कावड़ियों के जत्थे का मुजफ्फरनगर में खटीक समाज के लोगों ने स्वागत भी किया। दिल्ली के उत्तम नगर का बहुचर्चित तरुण खटीक हत्याकांड कांवड़ यात्रा में एक बार फिर से याद आ गया। उत्तमनगर में होली के दिन तरुण खटीक की गैर समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- मुज़फ्फरनगर : तरुण खटीक की विशाल प्रतिमा लेकर कांवड़ यात्रा पर निकला भाई मृतक तरुण खटीक का भाई अरुण खटीक बुधवार को...