चतरा, मई 28 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक पत्थलगड्डा में बुधवार को दिवंगत समाजसेवी सह बरवाडीह निवासी रहे केशव राम दांगी का 19 वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। मौके पर सिमरिया विधायक उज्जवल दास, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, भाजपा नेता सह पूर्व प्रत्याशी दिनेश्वर भुइयां, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी,सिमरिया के वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार सिंह, समाजसेवी संदीप सिंह मुखिया, मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, भाजपा नेता विजय कुमार,बासुदेव दांगी, सिंघानी मुखिया राधिका देवी, बरवाडीह मुखिया महेश दांगी, दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे जिन्होंने बारी-बारी से दिवंगत समाजसेवी केशव राम दांगी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का सामूहिक मौन रखा गया। ज्ञ...