औरंगाबाद, जून 5 -- गोह प्रखंड के बन्देया थाना क्षेत्र स्थित घोघी गांव में दिवंगत किसान दंपति स्व. पुण्यदेव नारायण सिंह एवं उनकी पत्नी स्व. श्यामा देवी की संयुक्त प्रतिमा का अनावरण गोह विधायक अमरेंद्र कुमार कुशवाहा तथा कृष्णनंदन यादव ने संयुक्त रूप से किया। विधायक ने कहा कि स्व. पुण्यदेव नारायण सिंह खेती-किसानी से जुड़े होने के बावजूद सामाजिक कार्यों में विशेष रुचि रखते थे और गरीब-गुरबों के हक एवं अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष करते थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत दंपति को श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया। मौके पर दिवंगत के पुत्र संजय यादव, सुनील यादव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...