दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को प्रशासन ने दी अहेतुक सहायता
अंबेडकर नगर, मई 27 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने दिवंगत बिजली कर्मचारी की पत्नी को सात लाख 50 हजार रुपए का चेक एसडीएम सदर प्रतीक्षा सिंह ने एसडीओ वरुण कुमार की मौजूदगी में दिए। बीते 19 मई को लाइन बनाते समय संविदा कर्मचारी गम्भीर रूप से घायल होने के साथ दूसरे दिन उसकी मौत हो गई थी। विद्युत वितरण खंड अकबरपुर के नगर के बैरमपुर बरवा विद्युत उपकेन्द्र पर संविदा पर मिर्जापुर कोड़रा निवासी दयाशंकर कार्यरत थे। लाइन बनाते समय विद्युत स्पर्शाघात हो जाने से वह गम्भीर रूप से घायल होने के साथ उनकी मौत हो गई थी। मौत की खबर में अधीक्षण अभियंन्ता रजनीश कुमार श्रीवास्तव, एक्सईएन प्रेमचंद व अन्य अधिकारियों ने उनके घर पर जाकर परिजनों को ढांढस बधाते हुए अहेतुक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को ज्वांइट मजिस्ट्रेट एसडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.