खगडि़या, मार्च 2 -- चौथम। एक प्रतिनिधि सांसद राजेश वर्मा रविवार को चौथम प्रखंड के कैथी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने दिवंगत एसएसबी जवान हरिओम कुमार की श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। सांसद ने दिवंगत जवान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत हरिओम कुमार के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वही जवान के माता-पिता, पत्नी और बच्चों से भी बातचीत की। सांसद ने बच्चों की बेहतर शिक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पवन जायसवाल, लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, स्थानीय मुखिया शशिभूषण कुमार, सरपंच ललेन्द्र कुमार, उपमुखिया मुकेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, लोजपा नेता मोहन सिंह और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.