कौशाम्बी, फरवरी 17 -- पश्चिमशरीरा थाने में तैनात उप निरीक्षक राम अवध बिंद का सोमवार को उपचार के दौरान लखनऊ में निधन हो गया था। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को थाना पश्चिमशरीरा परिसर में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दिवंगत उप निरीक्षक की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने उनके कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार एवं अनुशासित व्यक्तित्व को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। थानाध्यक्ष हरीश तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय दरोगा बिंद अपने दायित्वों के प्रति सदैव समर्पित रहे और विभागीय कार्यों के निर्वहन में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिजनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.