दिवंगत इंस्पेक्टर खजान सिंह चौहान की पुण्यतिथि पर बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री
विकासनगर, सितम्बर 24 -- जौनसार-बावर के रावना गांव निवासी और उत्तराखंड पुलिस में इंस्पेक्टर रहे स्व. खजान सिंह चौहान की द्वितीय पुण्यतिथि पर सरस्वती शिशु मंदिर चकराता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन स्व. चौहान के मानव कल्याण और शिक्षा के प्रति समर्पण को याद करते हुए किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीय खजान सिंह चौहान के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में रहते हुए चौहान ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। अनुशासनप्रिय और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में उनकी अलग पहचान थी। वक्ताओं ने कहा कि चौहान का अल्पायु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। अपने छोटे जीवनकाल में भी उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.