दिवंगत अधिवक्ता के आश्रित को दी गई सहायता राशि
औरंगाबाद, जून 5 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर विधि संघ के वरीय अधिवक्ता श्रीनिवास कुमार के निधन के बाद अधिवक्ता कल्याण कोष की ओर से उनके आश्रित को सहायता राशि प्रदान की गई। अधिवक्ता कल्याण कोष के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का शिष्टमंडल छक्कू बीघा स्थित उनके आवास पहुंचा और उनकी पत्नी को सहायता राशि देने के साथ शोक संवेदना प्रकट की। अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष निरंजन कुमार, सचिव रामाशीष सिंह, डॉ. शशि कुमार, सत्येंद्र कुमार, गोपाल प्रसाद, पवन कुमार, मुजफ्फर हुसैन, अजय कुमार, बृजनंदन यादव उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.