दिवंगतों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित, आश्रितों को नौकरी देने की मांग फिर गूंजी
गिरडीह, जुलाई 7 -- बगोदर। एकीकृत बिहार के समय 7 जुलाई 1998 को हुए अटका नरसंहार की 28वीं बरसी मंगलवार को अटका स्थित पड़ाव मैदान में श्रद्धांजलि सभा के साथ मनाई गई। नरसंहार में मारे गए तत्कालीन मुखिया मथुरा प्रसाद मंडल सहित 10 दिवंगतों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बगोदर के पूर्व विधायक सह राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौतम सागर राणा मुख्य अतिथि जबकि जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, प्रमुख आशा राज, विधायक पुत्र रवि महतो और झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अटका पड़ाव मैदान स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि से हुई। सर्वप्रथम तत्कालीन मुखिया स्व. मथुरा प्रसाद मंडल की पत्नी शांति देवी ने पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दिवंगत अमर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.