नई दिल्ली, मई 27 -- टीएमसी सांसद सायोनी घोष एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान अपने काबा मदीना वाले गीत को लेकर सुर्खियों में आईं सायोनी घोष को अब इस गाने का जवाब गाने से ही मिला है। बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी की एक रैली में बीजेपी की समर्थक ने बांग्ला में एक गीत गाया, जिसकी बोल सायोनी घोष के गाने पर तंज है। भाजपा समर्थक के इस गीत का अनुवाद कुछ ऐसा है, "हृदय में हैं राम, नयन में कृष्ण." सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे जुड़ा पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी नेता यह गीत गा कर लोगों का उत्साह बढ़ा रही हैं। इसे सबसे पहले बंगाल की जानी-मानी एक्टिविस्ट सुनंदा आचार्य ने शेयर किया था, जो भाजपा की मुखर समर्थक रही हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर टीएमसी पर निशाना साधती नजर आती हैं। वायरल वीडियो कथित तौर...