गया, अगस्त 2 -- मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत दिल में छेद (जन्मजात हृदय रोग) और अन्य गंभीर हृदय रोगों से पीड़ित बच्चों को बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। गया जिले से 10 बच्चों को जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पटना भेजा गया। रविवार को नि:शुल्क जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य जांच की। इन प्रखंडों के हैं बच्चेडीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि मानपुर और गुरारू प्रखंड से दो-दो, फतेहपुर, सदर, खिजरसराय, परैया, वजीरगंज और मोहनपुर प्रखंड से एक-एक का इलाज कराया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम जिले के सभी प्रखंडों में स्क्रीनिंग अभियान चलाकर जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की पहचान कर रही है, ताकि समय पर उनका उपचार सुनिश्चित किया जा सके।इस यह भी पढ़ें- सहरसा: बाल हृदय ...