नई दिल्ली, मार्च 30 -- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म के गाने भी कमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर गानों पर बनी रील्स वायरल हो रही है। इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक सिक्योरिटी गार्ड धुरंधर 2 में फिल्माया नुसरत फतेह अली खान का गाना 'दिल पे जख्म खाते हैं' गाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्शन देते हुए सिक्योरिटी गार्ड के टैलेंट की तारीफ की है।सिक्योरिटी गार्ड ने गाया गाना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नीली वर्दी में एक सिक्योरिटी गार्ड को नुसरत फतेह अली खान के गाने को गाते देखा जा सकता है। इस वीडियो में गार्ड को इस शांति और कॉंफिडेंट के साथ ये गाना गाते हुए देखा जा रहा है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने को हाल ...