रांची, जून 7 -- रांची। एक्वा वर्ल्ड समर हॉलीडे में रविवार को विशेष कार्यक्रम शृंखला की शुरुआत हुई। द ग्रेट इंडियन मूवी सीरीज के तहत आयोजन फिल्म 'दिल तो पागल है' की थीम पर रहा। विपुल नायक और देव ज्योति नाहा के निर्देशन में बच्चों ने फिल्म के सदाबहार गीतों पर शानदार डांस किया। वहीं, युवाओं ने 'हम आपके हैं कौन' की थीम पर फैशन शो प्रस्तुत किया। आगंतुकों ने कट-आउट के साथ सेल्फी भी ली। मौके पर प्रतुल शाहदेव, डॉ विद्या झा, विपुल नायक, सत्य प्रकाश चंदेल, वसीम आलम, धीरज, सुमित, संतोष, देव जीत नाहा व अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...