देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। देवघर के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की पहल पर देवघर में पेसमेकर लगाने और एंजियोग्राफी जैसी अत्याधुनिक हृदय चिकित्सा सुविधा शुरू कर दी गई है। इस पहल से अब देवघर सहित संतालपरगना के मरीजों को पटना, रांची या दिल्ली जैसे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने बताया कि पिछले वर्ष 2 अप्रैल को उनके पिता हरिशंकर पत्रलेख का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हो गया था। उस समय देवघर में इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। कहा कि यदि यह सुविधा पहले होती, तो शायद उनके पिता आज जीवित होते। उन्होंने डॉ. राकेश कुमार से संपर्क कर कैथ लैब स्थापना का आग्रह किया। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज देवघर के त्रिदेव अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधा शुरू हो सकी है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.