उरई, अप्रैल 3 -- उरई। डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल और सीएचसी, पीएचसी में डॉक्टरों के न होने से इलाज के लिए मरीज परेशान हो रहे हैं। जिला अस्पताल में फिजिशियन तो पूरे जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ की कमी से हार्ट के मरीजों को झांसी, कानपुर, लखनऊ इलाज को जाना पड़ता है। जिला पुरुष और महिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टरों की कमी है। जबकि विशेषज्ञ डॉक्टरों की पहले से ही कमी है। जिला अस्पताल में फिजिशियन न होने से कई प्रकार के इलाज से मरीज वंचित हैं। जबकि, राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से मरीजों को परेशानी हो रही है। जिले में एक भी हृदय विशेषज्ञ न होने से हार्ट अटैक और हृदय के मरीज को झांसी, कानपुर, लखनऊ रेफर किया जाता है। कई बार हार्ट के गंभीर मरीजों की बाहर के अस्पतालों ...