सीतामढ़ी, मार्च 14 -- सीतामढ़ी। जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) से पीड़ित बच्चों के बेहतर इलाज के लिए जिले से तीन बच्चों को इलाज हेतु अहमदाबाद भेजा गया। जिला स्वास्थ्य समिति सीतामढ़ी के माध्यम से इन बच्चों को पहले राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार पटना के लिए रवाना किया गया, जहां से राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित कुल 22 हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को पटना एयरपोर्ट से अहमदाबाद भेजा जाएगा। इन सभी बच्चों का इलाज अहमदाबाद स्थित सत्य साईं अस्पताल में किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत इन बच्चों का चयन किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को समय पर बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बड़े और विशेषीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.