बांदा, मार्च 1 -- बांदा। संबाददाता दिल का दौरा पड़ने से युवती की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी 38 वर्षीय बबिता वर्मा पत्नी जय प्रकाश वर्मा अपने पति और दो बेटियों के साथ फतेहपुर में रहती थीं। पति प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक हैं। शुक्रवार की रात अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और गिर पड़ी मौके पर पहुंचे पति और बेटियो ने उसे चारपाई पर लिटा दिया। जब तक घरवाले अस्पताल लेने जाने के लिए वाहन का इंतजाम करने लगे। तभी उसकी मौत हो गई। जय प्रकाश पत्नी का शव लेकर अपने गांव आ गया। इसी बीच सूचना पाकर मायके वाले भी गांव पहुंच गए। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के देवर रामप्रकाश का कहना...