बांदा, फरवरी 27 -- बांदा। संवाददाता दिल का दौरा पड़ने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कमासिन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी 45 वर्षीय शिवकरण पुत्र बंसी यादव किसानी करता था। गुरुवार की रात अचानक उसके सीने में तेज दर्द होने लगा। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पड़ोसी बलबीर ने बताया कि शिवकरण किसानी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी वह दो भाइयों में छोटा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...