चम्पावत, जनवरी 29 -- टनकपुर। पूर्णागिरि के बूम रेंज में तैनात वन कर्मी 50 वर्षीय भरत सिंह कुंवर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। गुरुवार को बूम घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार भरत सिंह कुंवर की बीते बुधवार की रात अपने घर आम बाग में एकाएक तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए उप जिला अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन पांडेय, प्रधान पंकज तिवारी, राजू तिवारी, नेत्र बल्लभ तिवारी आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...