बरेली, फरवरी 9 -- नवाबगंज। पनुआं गांव के ग्राम प्रधान इमाम खां (48) का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। रविवार को उन्हें गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शनिवार रात पनुआ गांव के ग्राम प्रधान इमाम खां के सीने में दर्द होने पर परिजन निजी चिकित्सक के पास लेकर गए लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। रविवार को बाद जौहर की नमजा के बाद उन्हें गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। उनके निधन पर पूर्व ग्राम प्रधान रफीक अहमद वालीन, इमरान खां, फहीम हुसैन जैदी आदि ने शोक प्रकट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...