लखनऊ, फरवरी 21 -- पुलिस लाइन में आरटीसी प्रभारी इंस्पेक्टर हेमंत राघव का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार व अन्य अफसर पुलिस लाइन पहुंचे। इंस्पेक्टर हेमंत राघव मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे। वह शुक्रवार सुबह परेड में शामिल हुए। इसके बाद उनकी एकाएक हालत बिगड़ गई। वह गाड़ी में जाकर लेट गए। उन्हें तत्काल लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत नाजुक देख ट्रामा रेफर कर दिया गया। ट्रामा में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव लेकर गृह जनपद बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...