नई दिल्ली, मई 21 -- Summer vacation 2026 state wise list : कई राज्यों में गर्मी का स्तर चरम पर पहुंच गया है।मई का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ और देश के कई हिस्सों में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अब उत्तर भारत के मैदानी राज्यों को ही देख लीजिए। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान से लेकर मध्य भारत तक तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर पहुंच रहा है। ऐसे स्थिति में स्कूलों में पढ़ाई जारी रखना काफी बड़ी चुनौती है। इस स्थिति में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता और बढ़ जाती है। इसी वजह से कई राज्य सरकारों ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने, क्लास टाइमिंग बदलने और दोपहर की पढ़ाई रोकने जैसे फैसले लिए हैं। आइए जानते हैं राज्यवार स्कूलों की टाइमिंग और छुट्टियों को लेकर आ रहे अपडेट्स के बारे में...आईएमडी की चेतावनी गौर...