नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एसआईआर लिस्ट को लेकर नोटिस जारी किया गया है। सिसोदिया के साथ-साथ उनकी पत्नी सीमा और बेटे मीर को भी एसआईआर के तहत दी गई जानकारी में गड़बड़ी को लेकर नोटिस भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार,निर्वाचन आयोग ने सिसोदिया को नोटिस भेजने का कोई कारण नहीं बताया, लेकिन मीर के नोटिस में उनके माता-पिता के नाम में विसंगति का जिक्र है। उनकी पत्नी सीमा के नोटिस में दिया गया कारण उनके नाम में फर्क है। उनके अलावा पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी उनकी बेटी प्रतिभा और बहू गीतिका को वर्ष 2002 की एसआईआर मतदाता सूची से उनके नाम का मिलान न हो पाने के बाद नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि उनके बेटे जयंत ने मिलान प्रक्रिया पूरी कर ली थी। ये चारों नई दिल्ली विधानसभा क्...