नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से हाई एंड यानी महंगी कारें चुराकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इसके एक अहम सदस्य को पकड़ने में कामयाबी पाई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रिजवान है, और वह इस गिरोह के दुबई में बैठे सरगना का करीबी सहयोगी है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 27 वर्षीय रिजवान को चांद बाग इलाके से दबोचा गया और वह उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर रिजवान को 3 व 4 सितंबर की दरम्यानी रात उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि रिजवान अपने सौतेले पिता ताज मोहम्मद उर्फ ताजू (जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है) और मेरठ निवासी अफजाल के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से महंगे वाहनों को चुराने क...
		
			Click here to read full article from source
			
			To read the full article or to get the complete feed from this publication, please 
Contact Us.