नई दिल्ली, जून 15 -- Weather Updates IMD Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में आज (सोमवार, 15 जून) सुबह हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया है और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि रोहतक से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ रहे घने बादलों के कारण दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून से पहले बारिश दर्ज की गयी है। IMD ने आज के लिए आंधी-तूफान आने और बिजली चमकने के संबंध में 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा है कि मौसम के इस मिजाज के कारण आज दिल्ली में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जो बाद में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। हालाँकि, 18 जून तक तापमान में 2-4degC की वृद्धि हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमा...