नई दिल्ली, मई 3 -- दिल्ली के साथ ही एनसीआर के मौसम में बड़ा उलटफेर होने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 3 दिन गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी दी है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने सोमवार को दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण और राजस्थान के पास बने चक्रवाती सिस्टम से दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। मौसम खराब रहने के दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम या रात के समय गरज, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.