नई दिल्ली, जून 1 -- Delhi ncr weather news : दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और हवा चलने के बावजूद गर्मी और उमस बनी हुई है। आने वाले दिनों में बादल छाए रहने, गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम के औसत से 0.3 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में 3 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार से मंगलवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी भविष्यवाणी की ह...