दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू का साया गहराया, नोएडा-गाजियाबाद में अब तक कितने मामले मिले?
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। नोएडा के गौतमबुद्ध नगर में अब तक 120 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि गाजियाबाद में सात लोगों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई है। गुरुग्राम में भी अगस्त के दौरान सात मामले दर्ज किए गए हैं, जो इस साल किसी एक महीने में सबसे ज्यादा हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभागों ने निगरानी बढ़ाने के साथ लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली में भी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी में अब तक 2,308 मामले सामने आने की जानकारी दी गई है। यह संख्या पिछले वर्षों के औसत से करीब आठ गुना अधिक बताई गई है। दिल्ली सरकार ने लोगों से खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने की अपील की है। यह भी पढ़ें- ये 7 लक्षण दिखें तो सावधान...हो सकता है स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.