नई दिल्ली, जुलाई 8 -- गुरुग्राम में हुई बारिश के बाद लगातार दूसरे दिन काफी लंबा जाम देखने को मिल रहा है। एक दिन पहले मंगलवार रात को शहर में लगे करीब 10 किलोमीटर लंबे जाम के बाद अगले दिन बुधवार रात को एकबार फिर शहर में करीब इतना ही लंबा जाम देखने को मिला। दरअसल शहर में पिछले 33 घंटों में 115 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जिससे कि शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया और भारी ट्रैफिक जाम लग गया। इस दौरान शहर में सड़कें धंसने और जलजमाव की समस्या भी देखी गई, जिससे आने-जाने वालों की परेशानी और बढ़ गई। बुधवार को दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण जलजमाव और ट्रैफिक जाम से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान गुरुग्राम में हुई भारी बारिश के बीच सेक्टर 10 के कई इलाकों में भारी जल...