नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में अचानक मौसम बदल सकता है। IMD ने दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो 24 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर पश्चिमी भारत के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। इतना ही नहीं दक्षिण बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ने की संभावना है।बूंदाबांदी से राहत नहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ अलग-अलग जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हालांकि इससे पलूशन में बड़ी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसा...