नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- Delhi Weather Today : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने आज एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए मंगलवार सुबह की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई। हवाओं और बारिश ने फिजा को कूल-कूल कर दिया है। मौसम विभाग ने हल्की गरज और बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- तैयार रहिए! दिल्ली में आज रात भारी बारिश की संभावना, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमानमौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए जारी की चेतावनी मौसम विभाग (आईएमडी) की तरफ से सुबह 6 बजे जारी अपडेट के अनुसार, अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली के इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत कुंज, हौजखास, मालवी...