नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच सोमवार रात को मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। दिल्ली, नोएडा समेत कई इलाकों में धूल भरी आंधी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ गरज चमक का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश की भी संभवना है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।ृ मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपनी चेतावनी में कहा है, शाम या रात के समय गरज के साथ मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान हल्की या बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है, जो बीच-बीच में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपनी चेतावनी में कहा है, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्ष...