नई दिल्ली, मार्च 23 -- दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को तड़के बारिश की हल्की फुहारों और हवाएं चलने के कारण सुबह के समय मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले दो घंटे में अधिकतर स्थानों पर गरज के साथ बहुत हल्की बारिश होने/फुहार पड़ने और कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली शहर के लिए कोई अलर्ट तो जारी नहीं किया गया है, लेकिन आंधी व चमक और गरज के साथ बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। आईएमडी ने आज तड़के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि पूरी दिल्ली और सीमापुरी, एनसीआर के लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के गोहाना, गन्नौर, हांसी, महम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी अथवा यूपी के बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखु...