नई दिल्ली, जनवरी 27 -- दिल्ली एनसीआर में मंगलवार सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। कई इलाकों में झमाझम बारिश के बाद लोगों को एक बार फिर ठंड बढ़ती नजर आ रही है। इस बीच दिल्ली से सटे नोए़डा औरल गाजियाबाद में भी एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई इलाकों में ओले गिरने की खबर भी सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम में ये बदलाव आया है। वहीं बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों को अब और ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है। बता दें, मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...