नई दिल्ली, जून 9 -- Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में मंगलवार शाम को अचानक तेज धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। मौसम में आए इस अचानक बदलाव और तेज हवाओं के कारण लोगों को पिछले कई दिनों से जारी भीषण और तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में आंधी तूफान के लिए मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। मौसम विभाग ने 60 से 80 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी थी। साथ ही हल्की बौछारें पड़ने की संभावना भी जताई थी। अपडेट जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...