दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं होगा : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं होगा। शीर्ष अदालत ने कहा कि 'पटाखों पर हम न तो पूरी तरह से प्रतिबंध लगाएंगे और न ही 24 घंटे पटाखे जलाने की इजाजत देंगे।' जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने यह टिप्पणी करते हुए पटाखे जलाने को लेकर संतुलित रवैया अपनाने की वकालत की है। बेंच ने कहा कि वह पटाखे जलाने के लिए खास समय तय कर सकता है, लेकिन सिर्फ उन्हीं पटाखों के लिए जिनकी इजाजत है।पूर्ण प्रतिबंध के बजाय बीच का रास्ता निकालना चाहिए : बेंच बेंच ने कहा है कि 'पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने से कुछ लोगों की भावनाएं आहत होंगी और दिनभर पटाखे जलाने की इजाजत देने से बूढ़े, बीमार और बच्चों समेत हर जीव पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा। ऐसे में हमें कोई ऐसा समाधान ढूंढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.