नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने के साथ ही आज कई इलाकों में घने कोहरे और धुंध की मोटी परत छाई हुई है। इससे एक तरफ जहां विजिबिलिटी कम हो गई है, वहीं हवा की क्वालिटी पर भी काफी असर पड़ा है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) फिर से बढ़कर 400 के पार पहुंच गया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोहरे के बारे में यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली में कर्तव्य पथ और इंडिया गेट के आसपास के इलाकों से सुबह से हल्की धुंध छाई हुई है। वहीं, अक्षरधाम, मयूर विहार फेज 1 इलाके और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कोहरे की मोटी परत छाई हुई है, जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो गई है, जबकि हवा की क्वालिटी 'खराब' बनी हुई है। वहीं, दिल्ली एम्स, अक्षरधाम, आनंद विहार, गाजीपुर और आईटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.