नई दिल्ली, अगस्त 29 -- गौरव त्यागी, नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में सड़क हादसों को रोकने के लिए एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के नए ड्राफ्ट मास्टर प्लान 2041 में बड़े प्रावधान शामिल किए गए हैं। स्वीडन की तर्ज पर यहां भी वाहन गति सीमा तीस किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है तो कई विदेशी शहरों की तरह ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर आय के हिसाब से जुर्माना हो सकता है। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड जल्द नए मास्टर प्लान को लागू करेगा। ड्राफ्ट मास्टर प्लान में कहा गया है कि सड़कों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। इसके लिए कम शहरी गति सीमा, पैदल यात्रियों के लिए विशेष क्षेत्र और कार-बाइक के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं का सुझाव है। मास्टर प्लान में कहा गया है कि स्वीडन में तीस किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा तय है। इसे दिल्ली एनसीआर में भी लागू किया जा सकता है। इससे दुर्घटनाएं कम होंगी...