नई दिल्ली, अगस्त 28 -- Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल अगले कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार 29 अगस्त को राजधानी में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। पिछले दिनों बारिश के कारण मिली गर्मी से राहत के बाद अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दिन में उमस के साथ गर्मी महसूस होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 अगस्त को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन के मुकाबले रात और सुबह का मौसम अपेक्षाकृत कम गर्म रहेगा। पश्चिमी दिशा से हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार करीब 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। य...