नई दिल्ली, अगस्त 1 -- दिल्ली के साथ ही एनसीआर में पूरे हफ्ते यानी 7 अगस्त तक बादलों की आवाजाही देखी जाएगी और रुक-रुक कर बारिश का दौर देखा जाएगा। इस हफ्ते तीन गरज चमक के साथ जोरदार बारिश भी देखी जाएगी। इस हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में उमस भी लोगों को परेशान करेगी। दिल्ली में शनिवार को गरज चमक के साथ बहुत हल्की बारिश देखी जा सकती है। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को सुबह एक्यूआई 76 अंक दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी में है। दिल्ली-एनसीआर में बदलों की आवाजाही बरकरार है। मौसम विभाग ने शनिवार को शाम या रात के दौरान बादल छाए रहने और दोपहर से शाम के बीच कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। रात के समय भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कल रविवार और सोमवार को बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों ...