नई दिल्ली, अगस्त 9 -- दिल्ली-एनसीआर को भारी बारिश से मिली राहत ज्यादा समय तक कायम नहीं रहने वाली है। मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि एक दिन बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में एकबार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। IMD ने दिल्ली-एनसीआर में एकबार फिर गरज चमक के साथ अच्छी बारिश की संभावना जताई है। कुल मिलाकर दिल्ली-NCR में पूरे हफ्ते यानी 15 अगस्त तक बीच में एक दो दिन अच्छी बारिश के साथ फुहारें पड़ने का दौर जारी रहेगा।कल झमाझम बारिश के आसार मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में छिटपुट बादल नजर आने और हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। कल सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश जबकि दोपहर से शाम के बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश...