नई दिल्ली, अगस्त 17 -- दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होने से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही बादलों की आवाजाही के बीच तीखी धूप और उमस के कारण लोग बेहाल रहे। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। दिल्ली-NCR में दो दिन झमाझम बारिश हो सकती है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज चमकीला सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। दिन में बादलों की आवाजाही भी लगी रही लेकिन कुल मिलाकर दिन के ज्यादातर हिस्से में तेज धूप निकली। इससे तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है। सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 35.8...