नई दिल्ली, अगस्त 15 -- दिल्ली के साथ ही NCR में झमाझम बारिश से मिली राहत अब खत्म हो गई है। दिल्ली-NCR में शनिवार को गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर में इस पूरे हफ्ते कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते बादलों की आवाजाही के साथ ही रुक-रुक कर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और उमस परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। IMD ने कल 16 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इस दिन सुबह से दोपहर के बीच एक-दो बार बहुत हल्की बारिश हो सकती है। शाम से रात के बीच भी एक बार हल्की बारिश के आसार...