नई दिल्ली, अगस्त 26 -- दिल्ली-NCR में बुधवार को भी झमाझम बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी हरियाणा और आस-पास के इलाकों में 4.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में मौजूद है। इसके प्रभाव से दिल्ली के साथ ही एनसीआर में बुधवार को भी बारिश देखी जा सकती है। हालांकि कल से इसमें कमी आने की संभावना है।हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने और अधिकांश जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रात को भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कल यानी गुरुवार से दिल्ली एनसीआर में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना जताई है।कल भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान मौसम विभाग के ...