नई दिल्ली, जुलाई 29 -- दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को भी बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग स्थानों पर शास से रात के दौरान भी हल्की बारिश होने की संभावना है। कल यानी गुरुवार को मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। शाम से रात के दौरान कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बहुत हल्की बारिश के एक से दो दौर देखे जा सकते हैं। 30 जुलाई यानी गुरुवार को मौसम ज्यादा ही खराब रह सकता है। इस दिन गरज चमक के साथ अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। इस दिन बारिश के कई दौर देखे जा सकते हैं। इसको लेकर ये...