दिल्ली, अप्रैल 25 -- दिल्ली और आसपास के इलाकों में ईडी के छापे लगातार जारी हैं। शनिवार सुबह ईडी जोन दिल्ली की टीम ने रहेजा डेवलपर्स के निदेशकों और उनकी संस्थाओं से जुड़े एनसीआर के 7 ठिकानों पर छापा मारा। ईडी ने ये छापेमारी घर खरीदने वालों के साथ धोखाधड़ी करने और उनके प्रोजेक्ट में फ्लैट्स की डिलीवरी न देने के मामले में की है।क्या हैं आरोप रहेजा डेवलपर्स पर आरोप है कि उन्होंने घर खरीदने वालों के साथ धोखधड़ी की है। इस मामले में ईडी ने छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार, रहेजा डेवलपर्स के रहेजा रेवंता प्रोजेक्ट में फ्लैट्स की डिलीवरी न देने के मामले में ईडी जांच कर रही है। इस दौरान रहेजा डेवलपर्स के 7 ठिकानों पर छापा मारा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...