नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- दिल्ली-NCR में गाड़ियों से होने वाले पलूशन पर लगाम लगाने के लिए 15 सदस्यों की एक्सपर्ट समिति ने एक रिपोर्ट सौंपी है। इसमें पुरानी और ज्यादा पलूशन फैलाने वाली बीएस-I, II और III गाड़ियों को तुरंत हटाने की शिफारिश की गई है। एक्सपर्ट समिति ने एक अपनी रिपोर्ट में कुछ अन्य श्रेणी के वाहनों को भी सिलसिलेवार तरीके से हटाने की सिफारिश की है। समिति ने सर्दियों में कड़े प्रतिबंध लगाने, NCR से हटाई गई गाड़ियों को दूसरे प्रदूषित क्षेत्रों में जाने से रोकने के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का सुझाव दिया है।इन गाड़ियों को तुरंत हटाने की शिफारिश दिल्ली-NCR में गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के तरीके सुझाने के लिए बनाई गई इस 15 सदस्यों वाली एक्सपर्ट कमेटी ने बीएस-1, बीएस-2 और बीएस-3 श्रेणी की गाड़ियों को तुरंत हटा...