नई दिल्ली, जून 5 -- Delhi-ncr weather update: दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। उसके बाद आंधी-तूफान और बारिश का दौर खत्म हो जाएगा। अगले कुछ दिनों में गर्मी का सितम फिर से शुरू होने वाला है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। आइए जानते हैं मौसम विभाग ने अगले 6 दिन के मौसम को लेकर क्या पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 2.2 डिग्री कम है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार से आंधी-तूफान और बारिश का दौर खत्म हो जाएगा। शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। अधिकतम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.